Tech News:- JioBook (2023) was launched in India on Monday, July 31 as the second laptop model from Jio.
JioBook 2023 Launch: रिलायंस जियो ने लॉन्च किया फोन से सस्ता लैपटॉप JioBook 2, जानें कीमत और खूबियां
![]() |
| JioBook 2023 |
JioBook 2023 भारत में लॉन्च हो गया है। रिलायंस जियो का यह लैपटॉप 4G सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह भारत का सबसे अफोर्डेबल लैपटॉप है। जियो बुक लैपटॉप को कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। लेटेस्ट JioBook लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 4G के साथ-साथ Wi-Fi ब्लूटूथ और HDMI पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
JioBook 2023 में 4GB रैम दी गई है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। रिलायंस जियो ने भारत में JioBook की दूसरी जेनरेशन लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Jiobook 2 को कंपनी पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G इनेबल है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था।
Jiobook 2023 लैपटॉप की खूबियां
- रैम: 4GB LPDDR4
- ऑपरेटिंग सिस्टम: JioOS
- ऑलवेज-ऑन इंटरनेट 4G LTE और डुअल-बैंड Wi-Fi
- अल्ट्रा लाइट और कॉम्पैक्ट: 990 ग्राम
- मल्टी-टास्किंग और मल्टी विंडो सपोर्ट
- सपोर्ट वायरलेस स्कैनिंग और प्रिंटिंग
रिलायंस Jiobook 2023 की खूबियों की बात करें तो यह पिछले वर्जन के मुकाबले काफी हल्का है। इसके साथ ही बैक पैनल में Jio का लोगो भी दिया गया है। 2023 में लॉन्च इस लैपटॉप का वजन मात्र 990 ग्राम है। बात करें पिछले साल वाले जियो बुक की तो उसका वजन 1.2 किलोग्राम था।
रिलायंस के जियो बुक लैपटॉप के बैटरी की बात करें तो यह 8 घंटे का बैकअप देता है। इसके साथ ही इस अफोर्डेबल लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर HD डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में इनफिनिटी की-बोर्ड और लार्च टचपैड का सपोर्ट दिया गया है।
जियो के इस लैपटॉप में 4G कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप सिर्फ जियो सिम सपोर्ट करता है। यहां हम आपको जियोबुक में सिम कार्ड कैसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
JioBook में SIM एक्टिवेट कैसे करें
होम एक्टिवेशन : जियो की वेबसाइट या मायजियो मोबाइल ऐप से नया सिम रजिस्टर करें। जियो सिम की होम डिलिवरी आपके तय समय पर कर दी जाएगी।
जियो स्टोर में सिम एक्टिवेशन : JioBook SIM को जियो स्टोर पर भी एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने जियोबुक को नजदीकी जियो स्टोर पर लेकर जाना पड़ेगा।
.jpeg)

.jpeg)

Comments
Post a Comment