Tech News:- JioBook (2023) was launched in India on Monday, July 31 as the second laptop model from Jio.
JioBook 2023 Launch : रिलायंस जियो ने लॉन्च किया फोन से सस्ता लैपटॉप JioBook 2, जानें कीमत और खूबियां JioBook 2023 JioBook 2023 भारत में लॉन्च हो गया है। रिलायंस जियो का यह लैपटॉप 4G सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह भारत का सबसे अफोर्डेबल लैपटॉप है। जियो बुक लैपटॉप को कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। लेटेस्ट JioBook लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 4G के साथ-साथ Wi-Fi ब्लूटूथ और HDMI पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। HIGHLIGHTS JioBook 2023 में 4GB रैम दी गई है। जियो के लैपटॉप में Mediatek का प्रोसेसर मिलेगा। JioBook 2023 की कीमत 16,499 रुपये है। नई दिल्ली, टेक डेस्क। रिलायंस जियो ने भारत में JioBook की दूसरी जेनरेशन लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Jiobook 2 को कंपनी पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G इनेबल है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioB...